CrimeInternational

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में किए हवाई हमले, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

Share

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में हवाई हमले किए हैं, जिसमें 11 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग बुरी तरह से घायल हैं। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने उसती सीमा में घुसकर हमले किए हैं, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग की जान चली गई है। पाकिस्तान की तरफ से ये हमले अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों में किया गया है। अफगानिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है।
अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलावर सेना ने मंगलवार की देर रात एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया और हवाई हमले में कई लोगों की जान चली गई। जबीउल्लाह ने आगे बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है और इन इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों के घरों पर अंधाधुंध बमबारी की गई है, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों देशों के बीच काफी वक्त से लड़ाई चल रही है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। अफगानिस्तान ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि पाकिस्तान की ओर से इन हमलों के बारे में तुरंत कोई पुष्टि नहीं की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button