ChhattisgarhNationalPolitics

छत्तीसगढ़ सरकार की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान

Share

रायपुर: जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने राज्य के ‘कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण’ (Modernization of Command Area Development and Water Management या M-CAD) मॉडल की सराहना की है और देश के अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को भी इस मॉडल को अपनाने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ में सिंचाई व्यवस्था को ज्यादा असरदार बनाने, जल उपयोग क्षमता बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे इनोवेशन को केंद्र सरकार ने सराहा है। मंत्रालय ने माना है कि राज्य सरकार ने उपलब्ध जल संसाधनों के वैज्ञानिक और प्रभावी उपयोग की दिशा में बेहतरीन काम किया है। जल शक्ति मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जल संसाधन विभागों को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा अपने स्वयं के संसाधनों से एम-सीएडी से जुड़े कार्यों को लागू करने का विशेष जिक्र किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button