ChhattisgarhCrime

टैटू गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार, 24 लाख के सामान बरामद

Share

धमतरी। नगरी पुलिस ने टैटू गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमे एक महिला भी शामिल है। ये गैंग तीन बड़ी चोरियों में शामिल था। इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और बाइक समेत 24 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह नगरी क्षेत्र में हुई तीन बड़ी चोरियों में शामिल था और पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। नगरी पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी के बाद माल एक स्थानीय सराफा व्यापारी के माध्यम से खपाया जाता था। पुलिस से बचने के लिए चोरी के आभूषण और अन्य सामान एक महिला सदस्य के पास छिपाकर रखते थे। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से 144 ग्राम से अधिक सोना, 2 किलो से ज्यादा चांदी, 11 हजार रुपये से अधिक नकदी, मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है।
इस गिरोह के सभी सदस्यों ने अपने गले में एक विशेष प्रकार का टैटू बनवा रखा है, जिसे पुलिस उनकी संगठनात्मक पहचान का प्रतीक मान रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button