ChhattisgarhMiscellaneous

गीला, सूखा, सेनेटरी एवं विशेष कचरा को अलग करनें ग्रामीणों को किया जा रहा प्रेरित- सीईओ अभिषेक अग्रवाल

Share


कवर्धा।ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 पर लगातार जिला पंचायत द्वारा ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके क्रियान्वयन एवं जागरूकता अभियान चलाने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के 471 ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता दीदियों के माध्यम से घर-घर सूखा कचरा, गीला कचरा,सेनेटरी कचरा
एवं विशेष कचरे को अलग-अलग लेने हेतु ट्रायसिकल के माध्यम से डोर टू डोर विजिट किया जा रहा है,साथ ही प्लास्टिक का कम उपयोग एवं इसका पुनर्चक्रण करनें हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है।
गांव-गाँव में नारा लेखन, चित्रकारी कार्य, चौपाल, रैली, घर-घर संपर्क, वार्डवार बैठक इत्यादि के माध्यम से लोगों को जागरूक करनें हेतु प्रेरित किया जा रहा है,खुले में कचरा ना फेंकने, प्लास्टिक को नही जलाने, प्लास्टिक को नाली,तालाब एवं नदी इत्यादि में नही डालने हेतु स्वच्छता ग्रही के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है! प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है वह कचरे को अलग-अलग रखे साथ ही उचित स्थानों पर ही इसका निपटान करें। इससे कचरा संग्रहण करनें में होगी आसानी जिला समन्वयक संजय सोनी के द्वारा ग्राम पंचायत, बिरेंद्रनगर, अचनाकपुर, हथलेवा, जनपद पंचायत लोहारा में सरपंचों, सचिव,पंच एवं आम नागरिक को संबोधित करते हुवे बताया गया की विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वन के लिए ग्राम पंचायत सहित ग्राम के स्वच्छग्रही दिदिया कार्य कर रही है, और लोगों को चार प्रकार के कचरा अलग करनें हेतु जागरूक किया जा रहा है,लोगों की सहभागिता से ही इस मिशन में सफलता प्राप्त होगी इसकी जानकारी देकर सभी को जागरूक किया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button