Chhattisgarh
NEET-UG का प्रश्नपत्र वायु सेना के विशेष विमान से पहुंचा
जगदलपुर। देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी (NEET-UG) 2026 री-एग्जाम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच जगदलपुर में सोमवार को वायु सेना के विशेष विमान से प्रश्नपत्र पहुंचा। प्रश्नपत्रों को सीलबंद पेटियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विमान से उतारा गया। जानकारी के मुताबिक, प्रश्नपत्रों की बंद पेटी को विमान से उतारने के बाद कड़ी सुरक्षा में सीधे सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम रवाना किया गया। हर चरण में गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे।
एनटीए ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 21 जून को सुबह परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी neet.nta.nic. in पर अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।






