Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव का सियासी सस्पेंस, बीजेपी की तीसरी सीट पर रणनीति को लेकर हलचल तेज

Share

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले दोनों प्रत्याशियों ने पार्टी कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अपनी चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे। वहीं, राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर हो रही है, जहां सूत्रों के मुताबिक बीजेपी द्वारा अपना प्रत्याशी उतारने की संभावनाओं पर मंथन जारी है, जिससे कांग्रेस के समीकरणों पर असर पड़ सकता है। भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर कूटनीतिक रुख अपनाते हुए संकेत दिए हैं कि पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा समय आने पर करेगी। इस बीच तीसरी सीट को लेकर उठे सस्पेंस ने प्रदेश की राजनीति को और अधिक गर्मा दिया है और दोनों दलों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button