Chhattisgarh

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 13 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

Share

रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंदिर हसौद तहसीलदार विनोद साहू के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक टीम ने उमरिया और बकतरा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13 एकड़ में फैली अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। उमरिया गांव में वर्षा सोनकर के नाम पर दर्ज भूमि पर बिना अनुमति और डायवर्शन के करीब 7 एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जहां बनाए गए कच्चे मार्ग, बाउंड्रीवॉल और गेट को तोड़ दिया गया। वहीं बकतरा गांव में विवेक चंद्राकर की भूमि पर लगभग 6 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के लिए बनाए गए कंक्रीट और मुरुम के रास्तों को जेसीबी से हटाकर जमीन को मूल स्वरूप में बहाल किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, रेरा रजिस्ट्रेशन और डायवर्शन के किसी भी प्रकार की प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button