Madhya Pradesh

बागेश्वर धाम सरकार का संदेश साधना के बाद ट्रेन से सफर, आम यात्रियों के साथ साझा किया सार्वजनिक परिवहन का अनुभव

Share

बागेश्वर धाम सरकार ने अपनी बद्रीनाथ साधना पूर्ण करने के बाद पुनः बागेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किया। एक दिवसीय साधना और पांच दिवसीय श्री सत्यनारायण भगवान की कथा के समापन के उपरांत वे बद्रीनाथ धाम से सड़क मार्ग द्वारा देहरादून होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसके बाद दिल्ली से झांसी तक उन्होंने ट्रेन से यात्रा कर आम यात्रियों के साथ सफर किया और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का संदेश दिया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग के आह्वान के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। इस दौरान उन्होंने निजी वाहन या विशेष सुविधाओं के बजाय सामान्य यात्रियों के बीच यात्रा कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। वे पहले भी पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कर चुके हैं, और इस बार स्वयं ट्रेन यात्रा कर उस संदेश को व्यवहार में उतारा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button