ChhattisgarhRegion
1 अगस्त से रायपुर- कोरबा – रायपुर हसदेव एक्सप्रेस का नियमित परिचालन

रायपुर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा अनुसार रायपुर रेल मंडल ने गाड़ी संख्या 18249/ 18250 रायपुर -कोरबा -रायपुर जो सप्ताह में 4 दिन चलती है का 1 अगस्त से परिचालन नियमित रूप से शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी रेलवे रायपुर मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई।
गाड़ी संख्या 18251/18252 रायपुर- कोरबा -रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को जो सप्ताह में 3 दिन चलती है। 1 अगस्त से मर्ज कर कर गाड़ी संख्या 18249 /18250 रायपुर- कोरबा – रायपुर हसदेव एक्सप्रेस के रुप में प्रतिदिन चलाई जाएगी । विभिन्न श्रेणी के 15 एलएचबी कोच के साथ चलाई जाएगी।







