Madhya Pradesh

पेट्रोल बचत अपील के बीच शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी पर विपक्ष का हमला

Share

भिंड जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और फिजूलखर्ची रोकने की अपील के बावजूद भाजपा नेताओं के बड़े काफिले और शक्ति प्रदर्शन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार लहार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे, जहां उनके साथ 8 से 10 गाड़ियों का लंबा काफिला और पुलिस सुरक्षा वाहन भी चलते नजर आए। आलमपुर में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया और जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा कर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव पर भी इसी तरह के काफिले को लेकर कार्रवाई हो चुकी है, जिससे अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी संगठन इस मामले में भी सख्त कदम उठाएगा या नहीं। फिलहाल भाजपा की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जबकि विपक्ष लगातार इसे लेकर सरकार और संगठन पर निशाना साध रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button