Chhattisgarh

हाथी के हमले में महिला की मौत, धरमजयगढ़ क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा

Share

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन क्षेत्र के कापू वन परिक्षेत्र अंतर्गत तालगांव बस्ती में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक हाथी बस्ती में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जान बचाकर भाग रही तालगांव निवासी शकुंतला बाई पर हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें कापू अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान महिला के साथ उसकी दुधमुंही बच्ची भी मौजूद थी। हाथी ने वन विभाग के वाहन को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को बस्ती से बाहर खदेड़ा और मृतका के परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र में ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए लगातार सूचना दी जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button