CrimeNational

कुरियर से नशे का सामान मंगाकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक नशे के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाने ने की है। पुलिस ने ‘ओशियन ग्रो गांजा’ नाम के मादक पदार्थ के साथ आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस सम्बन्ध में पुलिस ने तीन दिन पहले 11 अप्रैल की रात आरोपी रितिक पसरिचा को पकड़ा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने 13 अप्रैल को आरोपी मोहित पाल के रायपुर आने की सूचना पर हिरासत में लिया। मोहित ने बताया कि वह आरोपी रितिक के साथ गांजा और ओसियन ग्रो गांजा बेचने चैटिंग एवं ऑनलाइन रकम लेनदेन का काम करता था। इसके बाद वह दिल्ली भाग गया था। एक दिन पहले ही वह लौटा था। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस रायपुर में गांजा और ओसियन ग्रो गांजा खरीदने वाले कस्टमर के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर रही है।
पुलिस ने मोहित पाल, हंसराज मार्ग थाना शाहदरा दिल्ली निवासी को गिरफ्तार किया है। यह रायपुर के अशोका हाईट्स जे 101 मोवा में रह रहा था। मोहित पाल और कुलदीप पाल भी रायपुर आते थे और रितिक के साथ रायपुर में गांजा बेचने का काम करते थे। दूसरे आरोपी की गिरफ्तार के बाद पुलिस अब कुलदीप पाल की तलाश में जुटी है।
11 अप्रैल को आरोपी रितिक पसरिचा के पास से 2.870 किलो गांजा और 114 ग्राम ओशियन ग्रो गांजा जब्त किया था। पुलिस ने उसके पास से नकदी, मोबाइल फोन, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग सामग्री जब्त की है। जांच में दिल्ली से कुरियर के जरिए नशे का सामान न मंगवाता था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button