ChhattisgarhCrime

11 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Share

बालोद। आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दुकानदर बच्ची को घर के अंदर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। घटना पुरूर थाना इलाके की है। बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए एक दुकान में पहुंची थी। बच्ची को देखकर अधेड़ की नियत ख़राब हो गई। आईक्रीम देने के बहाने उसे घर के अंदर लेकर गया और छेड़ने लगा। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर भाग निकली। उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची के साथ पुरूर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई ।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 56 साल के आरोपी रवि शंकर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला थाने आया था, परिजनों ने शिकायत दी थी. पुलिस ने आरोपी रवि सिन्हा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहाँ से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता सजग थी। , इसलिए वह अपने परिजनों से घटना साझा कर पाई। छोटे बच्चों में जागरूकता के लिए लगातार स्कूलों में पुलिस द्वारा गुड टच-बेड टच की जानकारी देने के लिए पहल की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button