ChhattisgarhCrimeRegion

54 किलो गांजा के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Share

जगदलपुर। जिले की बोधघाट पुलिस ने 54 किलो गांजा के साथ 6 आरोपियों राजस्थान के धौलपुर निवासी बबलू कुशवाहा 32 वर्ष, श्रीनिवास 26 वर्ष, देशराज कुशवाहा 30 वर्ष और उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी पंकज उपरेती 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा को राजस्थान ले जाने के की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 26.97 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा 6 मोबाइल फोन और 2,500 रुपए नगद भी जब्त किए गए। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को थाना बोधघाट मेे कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया।
बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना पर बोधघाट थाना प्रभारी तामेश्वर चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने गोयल धर्मशाला में दबिश दी। पुलिस ने जैसे ही कमरे में दबिश दी, सभी आरोपी एकाएक हुई कार्रवाई से घबरा गए, कमरे की तलाशी की में पुलिस को 54 किलो गांजा बरामद हुआ। इस बीच पता चला कि राजस्थान से सोमवार की सुबह ही चार युवक आकर गोयल धर्मशाला के कमरा नम्बर 9 में ठहरे हुए हैं। वहीं, उनसे मिलने सुकमा से दो युवक भी पहुंचे हुए थे, जिनके पास चार अलग-अलग बैग्स में गांजा भरा हुआ था। सुकमा से आये युवकों ने राजस्थान के युवकों को गांजा मुहैया करवाया और राजस्थान के युवक गांजा लेकर वापस लौटने गाड़ी की व्यवस्था कर रहे थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button