Madhya Pradesh

महाराज महंत गादी पर कायम, महाकाल मंदिर और कुंभ मेला उनके नेतृत्व में

Share

महाकाल मंदिर परिसर में स्थित महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर आज महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के पंचों ने निर्णय किया कि महंत गादी पर विनीत गिरी महाराज ही बने रहेंगे। इससे पहले स्वास्थ्य कारणों के चलते विनीत गिरी महाराज ने पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा था, जिससे चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। परंपरा के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में भस्म श्री पंचायती महा निर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति ही बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाते हैं। बैठक में महंत रवींद्र पुरी, महंत जमना पुरी, महंत रमेश गिरी, मृत्युंजय भारती, मनोज गिरी, महंत प्रेमपुरी, दिगंबर करण गिरी और दिगंबर गोपाल गिरी सहित अन्य पंचों ने इस निर्णय को औपचारिक रूप दिया। महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि विनीत गिरी महाराज की स्वास्थ्य समस्या के बावजूद बाबा महाकाल की इच्छा के बिना कोई कार्यमुक्ति संभव नहीं थी, इसलिए उन्हें महंत गादी पर बने रहने का निर्णय लिया गया और आगामी कुंभ मेला भी उनके नेतृत्व में आयोजित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सिहस्थ महाकुंभ 2028 के विकास कार्यों को लेकर समय-स

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button