ChhattisgarhCrimeRegion

पुलिस व समाज की संयुक्त बैठक में आपसी सहमति से सुलझा 15 साल पुराना जमीन विवाद

Share

कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंर्तगत पी.व्ही.-79 गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले लगभग 15 वर्षों से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बांदे पुलिस और समाज प्रमुखों ने आज शनिवार को संयुक्त रूप से गांव में बैठक आयोजित कर बैठक में दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना गया। आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से समाधान का रास्ता निकाला गया।
पुलिस अधिकारियों और समाज प्रमुखों ने दोनों पक्षों को भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने और शांति बनाए रखने की अपील भी की गई। पुलिस और समाज प्रमुखों की इस पहल से न केवल वर्षों पुराना जमीन विवाद समाप्त हुआ, बल्कि गांव में आपसी विश्वास और सामाजिक समरसता भी मजबूत हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज में शांति और सौहार्द कायम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।
बंग समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंडल का कहना है कि पिछले 15 साल से चला आ रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। इसमें पुलिस प्रशासन का भी सबसे बड़ा सहयोग हमें देखने को मिला है। कांकेर एएसपी राकेश कुर्रने बताया कि हमारी कोशिश है कि गांव में आपसी भाईचारा बना रहे,किसी तरह का विवाद ना हो। इसके लिए हमने दोनों पक्षों में समझौता करवाया है,ताकि शांति बनी रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button