Madhya Pradesh
चैत्र नवरात्रि 2026: मैहर त्रिकूट धाम में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब, मां शारदा देवी के भव्य दर्शन

मध्यप्रदेश के मैहर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आस्था और उत्साह अपने चरम पर है। त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां शारदा देवी के मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है और हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे हैं। लगभग 600 फीट ऊंचे इस पर्वत पर 1060 सीढ़ियों और रोपवे के माध्यम से लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, मां शारदा देवी का यह धाम 51 शक्तिपीठों में से एक है, और माता सती का हार इसी स्थान पर गिरा था, जिससे इस स्थान का नाम मैहर पड़ा। मंदिर के प्रधान पुजारी पवन पाण्डेय ने बताया कि मां शारदा “मैं हरने वाली” हैं, अर्थात् हमारे अंदर का अहंकार दूर करने वाली हैं।







