Madhya Pradesh

सिंगरौली तहसील में लापरवाही पकड़ी गई, कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की

Share

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली है। कलेक्टर गौरव बैनल ने बरगवां तहसील का औचक निरीक्षण किया, जिसमें नामांतरण और बंटवारे से जुड़े प्रकरणों में देरी और तहसील न्यायालय के सुचारु संचालन में कमी पाई गई।

कलेक्टर ने तहसीलदार नागेश्वर पनिका और नायब तहसीलदार दिनेश पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जबकि राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एक पटवारी को निलंबित कर दिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि तहसील न्यायालय का संचालन नियमों के अनुरूप होना चाहिए और आम जनता के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button