Madhya Pradesh
कूनो नेशनल पार्क में चीता ‘गामिनी’ ने दिए तीन शावक, भारत में चीतों की संख्या बढ़ी

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी है। दक्षिण अफ्रीका से लायी गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिससे कूनो में चीतों का कुनबा और बढ़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि मध्यप्रदेश चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र बन गया है और यह प्रोजेक्ट चीता के तहत ऐतिहासिक सफलता है।







