Madhya Pradesh

कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, वेतन वृद्धि और जॉब सुरक्षा की उठी मांग

Share

Bhopal के अंबेडकर मैदान में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी और प्रशिक्षक एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने सम्मानजनक वेतन वृद्धि, वैधानिक अवकाश, 12 माह की सेवा सुनिश्चित करने, जॉब सुरक्षा और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े प्रशिक्षकों के लिए स्थायी विभागीय समिति के गठन की मांग की। महासंघ का कहना है कि जब सरकार पूरे वर्ष का बजट आवंटित करती है, तो कर्मचारियों की सेवाएं भी पूरे वर्ष सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी नौकरी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button