Crime

मातम में बदली शादी की खुशी, ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 बारातियों की मौत

Share

बिहार के खगड़िया में शादी की खुशी मातम में बदल गई है। दरअसल, सीमेंट से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे बोलरो सवार 8 बारातियों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा पसराहा थाना क्षेत्र स्थित विद्यानंद पेट्रोल पंप के पास हुआ। बोलरो में सवार सभी लोग जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ठुठ्ठी मोहनपुर गांव से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हुई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भारत में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले साल कुल 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हादसों में मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 491 हो गई है और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 9.4 प्रतिशत बढ़ गई है।भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। 2022 में हुई लगभग 75 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण यही है। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे गलत दिशा में ड्राइविंग भी सबसे बड़े कारणों में से एक है, जिसका योगदान लगभग छह प्रतिशत है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button