ChhattisgarhCrimeRegion

बस स्टैंड से 8 किलाे गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर रायपुर की ओर परिवहन करने के लिए जगदलपुर बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल बस स्टैंड में पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम सुकड़ा धुरवा पिता भीमा धुरवा उम्र 45 वर्ष निवासी केंदुगुडा नदीपारा थाना व्यापारीगुड़ा जिला कोरापुट ( उड़ीसा ) का रहने वाले बताया जिसका तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 8 किलाे बरामद कर आरोपी काे आज साेमवार काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 20(बी) एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय रवाना कर दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button