Madhya Pradesh

प्लॉट विवाद में हिंसक हमला थाटीपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, बाकी की तलाश जारी

Share

थाटीपुर थाना पुलिस ने प्लॉट विवाद में हुए हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 16 मई को सुरेश नगर इलाके में हुए इस खूनी संघर्ष में आरोपियों ने रामवीर गुर्जर पर लाठी-डंडों से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और इसी आधार पर देवराज, प्रवल गुर्जर और विजय फागुना को कुमारपुर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का थाटीपुर चौराहे से घटनास्थल तक पैदल जुलूस निकाला और मौके पर सीन रिक्रिएशन भी कराया। मामले में पीड़ित रामवीर ने पड़ोसी पिंटू उर्फ उदय गुर्जर पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल पांच आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button