Madhya Pradesh

पर्यावरण बचाने के भाषण के बीच पेड़ कटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Share

मध्य प्रदेश सरकार के हरियाली महोत्सव और जल गंगा संवर्धन अभियान के बीच जिला पंचायत कार्यालय परिसर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तरफ प्रभारी मंत्री राकेश सिंह बादाम का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे थे, वहीं कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर एक हरे-भरे अशोक के पेड़ को कुल्हाड़ी से काटा जा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक ओर मंत्री का पर्यावरण बचाने वाला भाषण सुनाई दे रहा है और दूसरी ओर पेड़ काटा जा रहा है। आरोप है कि पेड़ काटने के लिए नगर पालिका से जरूरी अनुमति भी नहीं ली गई थी। जिला पंचायत प्रशासन का कहना है कि पेड़ झुक गया था और रास्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उसे हटाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत CEO हिमांशु जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया है और कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button