Madhya Pradesh

दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, मां की गोद में बैठे मासूम की मौत

Share

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम भमरहा द्वितीय में एक मां अपनी दुकान में बैठे हुए 9 वर्षीय मासूम बेटे दीपक सिंह को गोद में लेकर दुलार कर रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार से आई अनियंत्रित कार सीधे दुकान में घुस गई और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रीवा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना में मां भी घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button