Chhattisgarh

पेंड्रा सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से पिता-पुत्र की मृत्यु

Share

पेंड्रा नगर में राय पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कोयले से लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे पिता तेरस भरिया (35) और उनके 14 वर्षीय पुत्र राजू भरिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, कुड़कई गांव निवासी यह परिवार स्कूटी से पेंड्रा आ रहा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और तेज रफ्तार के कारण स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button