Madhya Pradesh

सिंगरौली में NEET विवाद पर प्रदर्शन, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह परमार हिरासत में

Share

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार के सिंगरौली आगमन के दौरान सियासी माहौल गरमा गया, जहां वे देशव्यापी नीट परीक्षा (NEET) में कथित धांधली और स्थानीय स्तर पर आयोजित सिंगरौली महोत्सव के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उनके नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता माजन चौक पर एकत्रित हुए और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक सिंह परमार को ज्ञापन सौंपने से पहले ही हिरासत में ले लिया और उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है, जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए, वहीं दूसरी ओर सिंगरौली महोत्सव के नाम पर जनता के पैसों की फिजूलखर्ची की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button