Madhya Pradesh

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस का बड़ा दांव, घनश्याम सिंह के साथ जुटे पार्टी के दिग्गज नेता

Share

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए मुख्य प्रत्याशी के साथ दो डमी उम्मीदवारों के भी फॉर्म जमा करवाए, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या या चुनावी अड़चन से बचा जा सके। नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अशोक सिंह और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी मजबूती के साथ मैदान में है और जनता का समर्थन उसे मिलेगा। वहीं नेताओं ने भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने को लेकर भी निशाना साधा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button