Madhya Pradesh

स्कूल के पास बना गहरा गड्ढा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Share

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम मलगा में स्थित पीएमश्री स्कूल के पास अचानक जमीन धंसने से इलाके में दहशत फैल गई है। दक्षिण पूर्व कोलफील्ड लिमिटेड की बरतराई खदान से सटे इस क्षेत्र में बने गहरे गड्ढे और आसपास की दरारों ने 800 से अधिक छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। घटना के बाद खदान प्रबंधन मौके पर पहुंचा और इसे खदान का ‘डेवलपमेंट एरिया’ बताते हुए गड्ढा भरने, फेंसिंग करने और चेतावनी बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जमीन अचानक धंसी है और आसपास की खतरनाक दरारें किसी बड़े हादसे का संकेत दे रही हैं। इस बीच मौके पर राजस्व अमले के देर से पहुंचने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि किसी संभावित जनहानि को रोका जा सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button