Chhattisgarh
एक ही होटल में लगातार दो मौतें, दूसरे कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला; पुलिस जांच में जुटी

मोहला के फौवारा चौक स्थित एक जलपान होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कर्मचारी का शव होटल परिसर के पीछे रसोई में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, हालांकि कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इसी होटल में 24 मई को एक अन्य कर्मचारी का शव नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिला था, जिसकी गुत्थी अब तक पूरी तरह सुलझी नहीं है। लगातार दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौतों ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।







