Madhya Pradesh

दर्दनाक हादसा, सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Share

उज्जैन के मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब सुपर फास्ट ट्रेन से टकराने के बाद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अलकापुरी निवासी 46 वर्षीय राजकुमार चौहान के रूप में हुई है, जो एमपीईबी में ठेकेदारी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि राजकुमार रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला हादसा है या आत्महत्या, जिसके लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button