Madhya Pradesh

सड़क सुरक्षा का सिपाही अब सोशल मीडिया पर, पूर्व पुलिसकर्मी का नया अंदाज वायरल

Share

शहडोल के मशहूर पूर्व ट्रैफिक हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर करीब 60 लाख फॉलोअर्स रखने वाले विवेकानंद तिवारी पुलिस विभाग से निलंबन और इस्तीफे के बाद भी सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने महज एक मिनट में यातायात नियमों की अनदेखी की 20 से ज्यादा गंभीर लापरवाहियां दिखाईं। वीडियो में मोबाइल चलाते हुए वाहन चलाना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट बाइक चलाना, तीन सवारी और नाबालिगों के वाहन चलाने जैसी गलतियों को कैमरे में कैद किया गया। उन्होंने इन लापरवाहियों को सड़क हादसों की बड़ी वजह बताया और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। निलंबन के बाद भी विवेकानंद तिवारी सोशल मीडिया के जरिए सड़क सुरक्षा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था की कमियों को भी उजागर कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button