Madhya Pradesh

सिंगरौली में G-2 मॉल पर बड़ा एक्शन नक्शे से अधिक निर्माण का मामला, निगम ने जारी किया नोटिस

Share

ऊर्जाधानी सिंगरौली के विंध्यनगर रोड स्थित ‘G-2 मॉल’ में स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण किए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिक निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मॉल के निर्माण के लिए करीब 1232 वर्गमीटर क्षेत्र की अनुमति दी गई थी, लेकिन मौके पर इससे अधिक निर्माण पाए जाने के संकेत मिले हैं। इस पर निगम प्रशासन ने पूरे निर्माण कार्य और संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े निर्माण के दौरान निगरानी में लापरवाही हुई, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान ने संबंधित मालिक को नोटिस जारी करते हुए 10 दिन के भीतर अतिरिक्त निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा समय सीमा पूरी होने के बाद निगम द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button