ChhattisgarhRegion

जगदलपुर-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 15 व 23 जुलाई को चलेगी 

Share

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध पुरी रथयात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसी क्रम में दक्षिण तटीय रेलवे (साउथ कोस्ट रेलवे) द्वारा जगदलपुर-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे बस्तर सहित आस-पास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन के लिए सीधे पुरी पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 08553 जगदलपुर-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस 15 जुलाई एवं 23 जुलाई 2026 को जगदलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन तड़के 1.40 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08554 पुरी-जगदलपुर स्पेशल एक्सप्रेस 16 जुलाई एवं 24 जुलाई 2026 को पुरी से शाम 7.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1.15 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन अमागुड़ा, कोटपाड़ रोड, जयपुर, छतरिपुट, कोरापुट, दमनजोड़ी, लक्ष्मीपुर रोड, टिकिरी, सिंगापुर रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगम, चीपुरुपल्ली, श्रीकाकुलम रोड, नौपाड़ा, पलासा, मंडासा रोड, सोमपेटा, इच्चापुरम, ब्रह्मपुर, छत्रपुर, खल्लीकोट, बालूगांव, निराकारपुर, कानास रोड, डेलांग और सखीगोपाल स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे के अनुसार विशेष ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 4 स्लीपर कोच तथा 2 गार्ड-कम-लगेज एवं दिव्यांगजन अनुकूल कोच शामिल रहेंगे। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button