Madhya Pradesh

इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड लसुड़िया में कॉन्ट्रैक्टर को गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Share

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए बाइक सवार होकर आए हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से रेकी कर एक कॉन्ट्रैक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना गुलाब कॉलोनी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने मृतक पर निशाना साधते हुए एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभेन्द्र सिंह तोमर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अग्रवाल नगर का निवासी था और मूल रूप से भिंड का रहने वाला था तथा इंदौर में ठेकेदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह करीब चार महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था और वर्ष 2024 के चर्चित विष्णु यादव हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था, जिससे पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button