Madhya Pradesh

IIITDM NCC कैंप में बच्चों की तबीयत बिगड़ी, गर्मी या फूड पॉइजनिंग की आशंका, सभी सुरक्षित

Share

शहर के प्रतिष्ठित IIITDM संस्थान में चल रहे एनसीसी (NCC) कैंप के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां कैंप में शामिल कई बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ते ही प्रबंधन ने सभी बीमार बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह है कि डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों का उपचार चल रहा है और फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है तथा किसी के भी खतरे में होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक तौर पर बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वजह भीषण गर्मी (लू लगना) या कैंप में परोसे गए भोजन से फूड पॉइजनिंग को माना जा रहा है, हालांकि असल कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button