Madhya Pradesh
हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि हेमंत खंडेलवाल का यशस्वी कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होना संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उनकी सादगी, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। सीएम ने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले एक वर्ष में संगठन ने नए आयाम स्थापित किए हैं और विचारधारा को और अधिक मजबूती मिली है।







