Madhya Pradesh

शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, विधायक के बेटे से मारपीट

Share

राजधानी भोपाल के पॉश इलाके अरेरा हिल्स में देर रात मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि कुछ युवक उनके घर के बाहर शराब पी रहे थे और शराब के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है और दावा किया है कि विधायक के बेटे व उनके साथियों ने भी दूसरे पक्ष के युवकों के साथ मारपीट की थी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो भी वायरल होने की बात सामने आई है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद एमएलए रेस्ट हाउस और आसपास के वीआईपी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button