ChhattisgarhRegion
मृतकों की संख्या पहुंची 16, प्रबंधन ने 35-35 लाख मुआवजा-नौकरी का ऐलान किया

कोरबा। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 5 की मौत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 की जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 की रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 36 मजदूर झुलसे हैं, इनमें 12 छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। प्रबंधन ने 35-35 लाख मुआवजा-नौकरी का ऐलान किया है।






