ChhattisgarhPolitics
रायपुर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, कार्यकर्ताओं ने लिया जनजागरण का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी के सदर बाजार मंडल, रायपुर द्वारा ब्राह्मणपारा वार्ड में मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें नरेंद्र मोदी के विचारों को कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज के विभिन्न वर्गों के योगदान जैसे विषयों पर प्रेरणादायक बातें साझा कीं। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।







