Chhattisgarh
चलती बस में लगी आग, बारातियों में मची अफरा-तफरी

बालोद जिले में शादी के सीजन के बीच एक बड़ी घटना सामने आई, जब सड़क के बीच बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रेवल्स (CG 07 E 1171) की बस कांकेर जिला के अरौद गांव से बारातियों को लेकर बालोद जिला के बड़गांव जा रही थी। इसी दौरान पुरुर थाना क्षेत्र में जगतरा मंदिर के पास बस में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, वहीं प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।







