Chhattisgarh
डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने पर एएसआई निलंबित, वायरल वीडियो के बाद एसएसपी की कार्रवाई

बिलासपुर में डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कथित तौर पर छोड़ने के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाने के एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। मामला तब सामने आया जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार, कोनी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में इनमें से तीन आरोपी—बैसाखू, राजेश और राजू—को थाने से छोड़ दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।







