Chhattisgarh

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा पर अभद्र टिप्पणी, फेसबुक यूजर पर एफआईआर

Share

रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पार्षद महेश कुमार ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 10 जुलाई को “ललित टांडी ललित” नाम के फेसबुक अकाउंट से विधायक पुरंदर मिश्रा के संबंध में अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की गई, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button