Chhattisgarh

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

Share

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और वन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा बढ़ाना, मानव-हाथी संघर्ष को कम करना और अवैध शिकार, लकड़ी तस्करी व अतिक्रमण जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। परियोजना के तहत 70 से 80 फीट ऊंचे टावरों पर एआई कैमरे और पीयर-टू-पीयर मॉड्यूल लगाए जा रहे हैं, जो दूरस्थ जंगलों में चौबीसों घंटे रियल-टाइम निगरानी करेंगे। ये कैमरे हाथी, बाघ, तेंदुआ और भालू जैसे वन्यजीवों के साथ-साथ संदिग्ध मानव गतिविधियों की स्वतः पहचान कर तुरंत व्हाट्सएप के माध्यम से वन अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट भेजेंगे। शुरुआती ट्रायल ओडिशा सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में किया जा रहा है। साथ ही पीयर-टू-पीयर वायरलेस तकनीक के जरिए दुर्गम वन क्षेत्रों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी, जिससे निर्बाध वीडियो स्ट्रीमिंग और त्वरित कार्रवाई संभव होगी। सीमित मानव संसाधनों के बीच यह एआई आधारित प्रणाली वन विभाग के लिए फोर्स मल्टीप्लायर साबित होगी और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button