Chhattisgarh

मेडिकल अस्पताल की OPD में घुसा कोबरा, डॉक्टर की टेबल के नीचे फन फैलाए मिला सांप

Share

मेडिकल अस्पताल की ओपीडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर की कम्प्यूटर टेबल के नीचे एक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा मिला। मंगलवार सुबह टेबल के नीचे से फुफकारने की आवाज आने पर जब जांच की गई तो वहां जहरीला कोबरा दिखाई दिया, जिसके बाद मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन और लोगों ने राहत की सांस ली।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button