8 निरीक्षकों का तबादला

धमतरी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिसिंग को अधिक परिणामोन्मुख, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ संधारण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार-
निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक समीर तिवारी को रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर पदस्थ किया गया है।







