ChhattisgarhCrime

महिला का अपहरण कर तीन ट्रक ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

Share

बालोद। जिले के कोतवाली थाने क्षेत्र में कांकेर की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की निवासी महिला बालोद से दल्लीराजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में पड़ी मिली थी। जिसे लोगों और राहगीरों की सूचना पर तत्काल डायल 112 की मदद से पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान जब पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया, तो उसने बताया कि तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने उसका अपहरण किया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। महिला के बयान के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
महिला कांकेर जिले की रहने वाली है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और घटना की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। इस वारदात में तीन आरोपी शामिल हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button