ChhattisgarhMiscellaneous

पेट्रोल भराने के बाद बाइक में लगी आग, खाक

Share

जगदलपुर। जगदलपुर के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही देर में जलकर खाक हो गई। यह घटना बकावंड ब्लॉक के तारापुर की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तारापुर स्थित फ्यूल स्टेशन में पेट्रोल डलवाने पहुंचा था। पेट्रोल डलवाने के कुछ ही देर बाद उसकी बाइक जल गई। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मी और आस पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, तब तक बाइक जलकर खाक हो गई। इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट या फिर तकनीकी खराबी के चलते बाइक में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button