Chhattisgarh
टिकरापारा में फिटनेस अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल ‘संडेस ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन देशभर में किया गया। इस सप्ताह के कार्यक्रम का थीम “जीएसटी एंड कस्टम्स” रखा गया, जिसके तहत सेंट्रल जीएसटी एवं कस्टम्स विभाग ने भी साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत रविवार सुबह 6 बजे टिकरापारा स्थित जीएसटी मुख्यालय से हुई, जिसे एम.पी. मीणा, आयुक्त (अपील) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में विभागीय अधिकारियों के साथ उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया। साइकिल रैली का समापन गांधी उद्यान, सिविल लाइंस में हुआ, जहां अधिकारियों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित साइकिल चलाने के लाभों के बारे में जानकारी दी।






