Madhya Pradesh

रेलवे अधिकारियों को नेत्रहीन बच्चों से मिलने का निर्देश, हाईकोर्ट ने दिखाई संवेदनशीलता

Share

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण एक प्रसूता को कंधों पर उठाकर कीचड़ भरी सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरा निवासी मालती कोल को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन खराब सड़क और दलदली रास्ते के कारण एंबुलेंस गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर खड़ी रही। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रसूता को ऑटो से ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में वाहन फंस गया। मजबूरी में ग्रामीणों ने प्रसूता को कंधों पर उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने गांव में सड़क सुविधा नहीं होने की समस्या बताई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button